Sorting by

×




शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र में एक युवक सोमवार तड़के फिर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलने पर पुलिस और टावर कर्मचारियों ने संयुक्त प्रयास से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा। पुलिस ने युवक की मानसिक स्थिति को देखते हुए उसे परिजनों के साथ बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार सुबह करीब चार बजे की है। युवक की पहचान कटरा थाना क्षेत्र निवासी आकाश के रूप में हुई है, जो हरियाणा में निजी कंपनी में कार्य करता था। वह 7 जुलाई को अपने घर लौटा था। यह दूसरी बार है, जब आकाश इसी मोबाइल टावर पर चढ़ा। इससे पहले गुरुवार रात वह तिलहर के कछियानी खेड़ा स्थित टावर पर चढ़ गया था। करीब 18 घंटे की मशक्कत के बाद शुक्रवार को उसे सुरक्षित नीचे उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद परिजन उसे घर ले गए थे। बताया जा रहा है कि रविवार रात आकाश घर से निकलकर दोबारा उसी टावर के पास पहुंच गया और सोमवार सुबह फिर टावर पर चढ़ गया। टावर कर्मचारियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। सीओ तिलहर इशिता सिंह ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति सामान्य प्रतीत नहीं हो रही है। एहतियात के तौर पर उसे परिजनों के साथ बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। इससे पहले टावर पर चढ़ने के दौरान युवक ने हरियाणा पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था और सीबीआई तथा सेना को बुलाने की मांग की थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की निगरानी कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *