Sorting by

×




शामली के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र की चौधरी चरण सिंह कॉलोनी में शुक्रवार को इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी शोरूम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि शोरूम में खड़ी करीब 60 से 70 स्कूटियां जलकर राख हो गईं। आग की तपिश से आसपास के कुछ मकानों की दीवारों में दरारें आने की भी सूचना है। हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। चौधरी चरण सिंह कॉलोनी स्थित वरदान शोरूम में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। इसके बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। 60-70 स्कूटियां जलकर राख स्थानीय सभासद बॉबी निर्वाल ने बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट सामने आ रही है। उन्होंने बताया कि शोरूम में खड़ी करीब 60 से 70 इलेक्ट्रॉनिक स्कूटियां आग में जल गईं। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक करीब 15 से 20 लाख रुपए के नुकसान की बात सामने आ रही है। आग की तपिश से मकानों में आई दरारें आग की लपटें और तपिश इतनी तेज थी कि इसका असर शोरूम के आसपास स्थित मकानों तक पहुंचा। कुछ मकानों की दीवारों में दरारें आने की सूचना है। आग और धुएं के कारण आसपास के इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू दमकल कर्मियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात रही कि हादसे में किसी व्यक्ति के झुलसने या जान जाने की सूचना नहीं है। फिलहाल दमकल विभाग और संबंधित अधिकारी आग लगने के वास्तविक कारण और नुकसान का आकलन कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *