Sorting by

×




हरदोई में शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे 21 वर्षीय बाइक मैकेनिक नारेंद्र का शव उसकी दुकान के पीछे आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला पिहानी कोतवाली क्षेत्र के राभा गांव का है। दुकान के पीछे मिला शव मृतक की पहचान राभा निवासी नारेंद्र पुत्र गजोधर के रूप में हुई है। वह तीन बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटे थे। नारेंद्र दहेलिया गांव के पास बाइक मैकेनिक की दुकान चलाते थे। शुक्रवार सुबह वह दुकान जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। रातभर तलाश करते रहे परिजन बड़े भाई बबलू के अनुसार, नारेंद्र के घर नहीं लौटने पर परिवार ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। शनिवार सुबह परिजन दहेलिया स्थित उसकी दुकान पर पहुंचे। दुकान के पीछे आम के बाग में नारेंद्र का शव पेड़ से लटका मिला। 1 अप्रैल को हुई थी शादी बबलू ने बताया कि नारेंद्र की शादी 1 अप्रैल को दलेल नगर निवासी ज्योति से हुई थी। कुछ दिन पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद ज्योति 13 अगस्त को अपने मायके चली गई थीं। परिजनों के अनुसार, पत्नी के मायके जाने के बाद से नारेंद्र मानसिक तनाव में था। पारिवारिक कलह की आशंका कोतवाल के अनुसार, प्रथमदृष्टया मामला पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *