Sorting by

×




लखनऊ के शहीद पथ पर सोमवार देर रात वाहन रोकने को लेकर ट्रैफिक पुलिसकर्मी और एक वाहन चालक के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी हाथापाई में बदल गई। मारपीट के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी की वर्दी भी फट गई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई। लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को शांत कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने जांच के लिए वाहन रुकवाया था। इसी बात को लेकर चालक से विवाद शुरू हुआ, जो कुछ ही देर में मारपीट तक पहुंच गया। सरोजनीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक राजदेव राम प्रजापति ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं मिली है। किसी भी पक्ष की ओर से अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *