Sorting by

×




बरेली के सीबीगंज स्थित सुपीरियर शराब फैक्ट्री में बुधवार शाम करीब 5:30 बजे एक कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान बिसारतगंज थाना क्षेत्र के धीरपुर निवासी सत्यपाल पुत्र रामलाल के रूप में हुई है। सत्यपाल फैक्ट्री में बॉयलर पर तैनात थे। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग फैक्ट्री गेट पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। काम के दूसरे दिन ही हादसा
सत्यपाल ने महज एक दिन पहले ही इस शराब फैक्ट्री में काम संभाला था और बुधवार उनका ड्यूटी पर दूसरा दिन था। सुबह वे काम पर आए थे, लेकिन शाम को उनकी मौत की खबर घर पहुंची। इस घटना के बाद फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। माहौल तनावपूर्ण होते देख मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके। मीडिया की एंट्री पर रोक
घटनास्थल पर तैनात सुरक्षाकर्मियों और प्रबंधन ने पूरी तरह से सख्ती बरती हुई है। फैक्ट्री के अंदर किसी भी मीडियाकर्मी को प्रवेश नहीं करने दिया गया, जिससे मामले को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। फिलहाल, पुलिस ने शव का पंचनामा भर लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। जांच में जुटी पुलिस
पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस कर्मचारियों और फैक्ट्री के दस्तावेजों की जांच कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *