![]()
जौनपुर में वॉट्सएप चैट नहीं दिखाने पर युवक ने शनिवार को अपनी शादीशुदा गर्लफ्रेंड की गला रेतकर हत्या कर दी। गड़ासे से लाश के तीन टुकड़े किए। दोनों हाथ और दोनों पैर काटकर अलग कर दिए। हाथ और धड़ को ब्लैक पॉलीथिन में भरकर अलग-अलग जगहों पर सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक आया। रविवार सुबह 6 बजे वॉक पर निकले लोगों को बदबू की वजह से शक हुआ। पास जाकर देखा तो पॉलीथिन दिखाई दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पॉलीथिन खोली तो महिला का धड़ मिला। बाकी हिस्सों की तलाश शुरू की तो एक किमी. दूर हाथ मिले। शव के बाकी हिस्सों की तलाश के लिए 3 टीमें बनाईं। पूरे इलाके घेराबंदी कर दी। इस बीच रविवार देर रात मुखबिर ने खबर दी कि एक शख्स बाइक से वैसी की काली पॉलिथीन लेकर जा रहा है। रात करीब साढ़े 12 बजे पुलिस ने उसे घेर लिया। पकड़े जाने के डर से आरोपी ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। वह सड़क पर गिर पड़ा। पुलिस उसे गिरफ्तार कर अस्पताल ले गई। उसके पास से महिला के पैर, वारदात में इस्तेमाल गड़ासा और तमंचा बरामद हुआ है। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया है। महिला की पहचान वाराणसी की रेशमा खातून उर्फ सना (38) के रूप में हुई। उसके पति ने शव की शिनाख्त कर ली है। घटना जिला मुख्यालय से 25 किमी. दूर मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र की है। सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए- आरोपी के पास से महिला के पैर, मोबाइल बरामद पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में प्रयोग किए चाकू, गड़ासा, एक .32 बोर की पिस्टल, कारतूस, महिला के कटे हुए पैर, बाइक और महिला का मोबाइल बरामद किया है। उसके खिलाफ हत्या, साक्ष्य मिटाने, पुलिस पर जानलेवा हमला और अवैध असलहा रखने समेत अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
रोते हुए पति बोला- वारदात में 4-5 लोग शामिल महिला के पति रहीम खान ने रोते हुए बताया कि मेरी पत्नी रेशमा खान की हत्या एक नहीं बल्कि चार से पांच लोगों ने मिलकर की है। उसे नौकरी के बहाने बुलाया गया था। कहा गया था कि 20 हजार सैलरी मिलेगी। लेकिन एक बार 6 हजार और दूसरी बार 8 हजार रुपये दिए गए। सोशल मीडिया पर पत्नी की हत्या की जानकारी हुई। जिसके बाद अपने एक दोस्त को मड़ियाहूं थाने भेजकर फोटो मंगवाई। तब पता चला कि उसे बुरी तरीके से मारकर काट दिया गया। पति के मुताबिक, उसके तीन बच्चे हैं। बड़े बेटे की उम्र 20 साल है। दो बेटियों की उम्र 19 और 14 साल है। सीओ विजय चौधरी ने बताया- आरोपी दिलीप को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका महिला से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद ये वारदात हुई। महिला के पति रहीम खान ने उसकी शिनाख्त कर ली है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव सौंप दिया गया है। रहीम से भी पूछताछ की जाएगी। ———————- ये खबर भी पढ़ें राममंदिर चढ़ावा चोरी- ट्रस्ट ने अचानक बैठक की जगह बदली:चंपत राय के इस्तीफे पर फैसला होगा; मोजे में नोट छिपाकर ले जाते थे आरोपी अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी सामने आने के बाद सोमवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली बैठक होगी। इसमें ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर फैसला होगा। सूत्रों के मुताबिक, दोनों का इस्तीफा मंजूर होना तय है। पूरी खबर पढ़ें
Source link