![]()
पंजाब सरकार के विरोध के बीच जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा ने आज पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली। पंजाब लोक भवन में पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने उन्हें शपथ दिलाई। समारोह में हरियाणा के सीएम नायब सैनी भी पहुंचे। हालांकि अभी तक पंजाब के सीएम मंच पर नजर नहीं आए हैं। रविवार (6 सितंबर) को पंजाब CM भगवंत मान ने इमरजेंसी कैबिनेट मीटिंग बुलाकर जस्टिस की नियुक्ति के खिलाफ प्रस्ताव पास किया था। इसमें कहा गया कि पंजाब सरकार की सहमति तक चीफ जस्टिस को शपथ न दिलाई जाए। सरकार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गवर्नर गुलाब चंद कटारिया से भी अपील की थी। पंजाब सरकार ने क्या एतराज जताए, 4 पॉइंट में पढ़िए… चीफ जस्टिस के शपथ ग्रहण का इनविटेशन कार्ड…
Source link