Sorting by

×




कानपुर के चकेरी स्थित वायुसेना स्टेशन पर आयोजित एलडीसी भर्ती परीक्षा में दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने आए एक युवक को पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके पास से मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और आधार कार्ड बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। शक होने पर खुली फर्जीवाड़े की पोल वायुसेना स्टेशन के फ्लाइंग ऑफिसर एवं सुरक्षा अधिकारी एस.टी. चिरू के अनुसार, रविवार को एलडीसी भर्ती परीक्षा के दौरान एक युवक राजकुमार निवासी बेरी चाहर, अकोला (आगरा) के नाम पर परीक्षा देने पहुंचा था। संदेह होने पर अधिकारियों ने उससे पूछताछ की। जवाबों में विरोधाभास मिलने पर उसकी पहचान हरियाणा के जींद निवासी प्रवीण शर्मा के रूप में हुई। मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद परीक्षा निरीक्षक सार्जेंट कामेश कुमार और सार्जेंट योगेंद्र मिश्रा की जांच में आरोपी के पास से सैमसंग मोबाइल फोन, अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और आधार कार्ड बरामद हुए। अधिकारियों को आशंका है कि इन उपकरणों का इस्तेमाल परीक्षा में अनुचित लाभ लेने या प्रश्नों के उत्तर प्राप्त करने एवं प्रसारित करने के लिए किया जा सकता था। फोरेंसिक जांच से खुलेगा राज बरामद इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को सुरक्षित रखकर उसकी तकनीकी फोरेंसिक जांच कराने की मांग की गई है। जांच रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि उपकरण का उपयोग वास्तव में नकल के लिए किया गया था या नहीं। मुकदमा दर्ज, आरोपी जेल भेजा गया फ्लाइंग ऑफिसर एस.टी. चिरू की तहरीर पर चकेरी थाने में संबंधित धाराओं और सार्वजनिक परीक्षा में अनुचित साधनों की रोकथाम से जुड़े प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी प्रवीण शर्मा को सोमवार को जेल भेज दिया है। अब पुलिस इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, परीक्षा कक्ष के रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों की गहन जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *