Sorting by

×




ललितपुर के कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला गोविंद नगर, बालाजी मंदिर के पास रहने वाले 35 वर्षीय दीपक रैकवार का शव 23 घंटे बाद रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे शहजाद नदी से मिला। दीपक मछली पकड़ने के लिए नदी में कूदे थे और डूब गए थे। मौके पर मौजूद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान मां शव से लिपटकर खूब रोईं। दीपक की तलाश के लिए रविवार सुबह 9 बजे फतेहपुर से 12 बटालियन पीएसी की 9 सदस्यीय टीम ललितपुर पहुंची थी। मुख्य आरक्षी कमलेश चंद्र शुक्ला की अगुवाई में टीम ने वोट उतारकर शव की खोज शुरू की। टीम में मुख्य आरक्षी शंभू सिंह यादव, राजबहादुर कुशवाहा, आरक्षी गजेंद्र सिंह, ओमपाल, जितेंद्र कुमार मिश्र, जितेंद्र सिंह और विभव कृष्ण द्विवेदी शामिल थे। करीब 6 घंटे की तलाश के बाद टीम ने शव को नदी से बाहर निकाला। दीपक के बड़े भाई राजेश ने बताया कि दीपक चार भाई और चार बहनों में सबसे छोटे थे। उन्हें तैरना आता था। वह मछली पकड़ने के लिए नदी में कूदे थे, लेकिन पानी से बाहर नहीं निकल पाए और डूब गए। भाई ने यह भी बताया कि दीपक को मिर्गी का दौरा पड़ता था। जानकारी के अनुसार, शनिवार 5 सितंबर को दीपक अपने दो-तीन दोस्तों के साथ घर के पास से निकली शहजाद नदी में मछली पकड़ने गए थे। शाम करीब 4 बजे उन्हें नदी में लगभग 5 किलो की एक मछली दिखी। उसे जिंदा पकड़ने के लिए वह पानी की तेज बहाव में कूद गए, लेकिन उसके बाद वह नदी से बाहर नहीं निकल पाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *