Sorting by

×




ललितपुर में आकाशीय बिजली से झुलसे एक किसान की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। यह घटना दो दिन पहले हुई थी। थाना बार के ग्राम परोंन निवासी 30 वर्षीय गणेश पुत्र मोती लाल 6 जुलाई, सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे अपने खेत पर थे। बारिश शुरू होने पर वह एक नीम के पेड़ के नीचे खड़े हो गए, तभी उन पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। खेती किसानी कर चला रहे थे परिवार परिजन उन्हें तुरंत उपचार के लिए बार ले गए। वहां से चिकित्सकों ने उन्हें ललितपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। ललितपुर से उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मंगलवार रात करीब 12 बजे परिजन शव लेकर ललितपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। चिकित्सकों ने पुलिस को सूचना दी और शव को मोर्चरी में रखवा दिया। बुधवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दोपहर तीन बजे पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने बताया कि मृतक गणेश की तीन बेटियां हैं। वह अपने चार भाइयों और एक बहन में सबसे छोटे थे। गणेश खेती-किसानी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *