![]()
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश में 35 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किए जाने के तहत ललितपुर जिले को 1 करोड़ 4 लाख 53 हजार 400 पौधे लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस विशाल वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी ने सोमवार शाम संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित लक्ष्य को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि लगाए गए पौधों का संरक्षण सुनिश्चित करना भी उतना ही जरूरी है। डीएम ने प्रकृति संरक्षण के महत्व पर विशेष जोर दिया। 10 जुलाई तक हर हाल में पूरा हो पौधों का उठान बैठक में निर्देश दिए गए कि सभी विभाग 10 जुलाई तक हर हाल में पौधों का उठान पूरा करें। साथ ही चिन्हित स्थलों पर जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में पौधारोपण कराया जाए। इसके बाद सभी स्थलों की जियो-टैग्ड फोटो केंद्र सरकार के ‘मेरी लाइफ’ पोर्टल पर अपलोड करने के लिए नोडल विभाग को भेजी जाएगी। साथ ही ‘हरितिमा ऐप’ के माध्यम से पौधारोपण स्थलों की जियो-टैगिंग भी सुनिश्चित की जाएगी। वन विभाग को सबसे बड़ा लक्ष्य डीएफओ ने बैठक में जानकारी दी कि जिले को मिले कुल लक्ष्य में से वन विभाग को 51 लाख 80 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है, जबकि शेष 52 लाख 73 हजार 400 पौधे अन्य विभागों द्वारा लगाए जाएंगे। विभागवार लक्ष्य इस प्रकार अन्य विभागों को भी अलग-अलग लक्ष्य दिए गए हैं— ग्राम्य विकास विभाग: 26 लाख 23 हजार पंचायती राज विभाग: 2 लाख 88 हजार पर्यावरण विभाग: 2 लाख 7 हजार राजस्व विभाग: 2 लाख 2 हजार नगर विकास विभाग: 98 हजार 600 लोक निर्माण विभाग: 52 हजार औद्योगिक विकास विभाग: 25 हजार 900 आवास विकास विभाग: 25 हजार 400 अभियान को सफल बनाने पर जोर प्रशासन ने सभी विभागों को निर्देशित किया है कि पौधारोपण अभियान को केवल लक्ष्य पूर्ति तक सीमित न रखते हुए इसे जनभागीदारी से जोड़कर सफल बनाया जाए, ताकि हरित प्रदेश के लक्ष्य को मजबूती मिल सके।
Source link