![]()
लद्दाख के करगिल जिले में एक महिला पर्यटक का सुरक्षा बलों से बहस करने का वीडियो वायरल हो रहा है। मामला मिनीमार्ग चेकपॉइंट का बताया जा रहा है। सड़क को कुछ समय के लिए बंद किया गया था। महिला ने पूछा कि पर्यटकों को क्यों रोका जा रहा है और इस रोक की तुलना कश्मीर में लोगों पर लगने वाले प्रतिबंधों से की। वीडियो में महिला कहा रही है कि सेना को सैलरी हमारे टैक्स से मिलती है। वह कह रही है- हम Gen Z हैं, इस बकवास को बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस टिप्पणी को लेकर पूर्व सैन्य अधिकारियों ने कड़ी आलोचना की है। खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है।
Source link