![]()
लखनऊ में 64 यूपी बटालियन एनसीसी की ओर से आयोजित कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप के दौरान ‘इंटरैक्शन एंड मोटिवेशनल एड्रेस’ आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर लखनऊ ग्रुप मुख्यालय के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर पुनीत श्रीवास्तव (वीएसएम) ने कुलपति का स्वागत किया। इस अवसर पर डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. अमिता कनौजिया, चीफ प्रोवोस्ट प्रो. आशीष अवस्थी और चीफ प्रॉक्टर प्रो. राकेश द्विवेदी का भी सम्मान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर आधारित फिल्म की प्रस्तुति कार्यक्रम की शुरुआत एनसीसी गान और वृक्षारोपण के साथ हुई। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके बाद कैडेट्स ने एनसीसी की गतिविधियों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर आधारित एक विशेष फिल्म प्रस्तुत की, जिसकी अतिथियों ने सराहना की। कैंप का एक प्रमुख आकर्षण ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुति रही। देशभक्ति और वीरता से परिपूर्ण इस प्रस्तुति में कैडेट्स ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी कैडेट्स को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने का प्रभावी मंच अपने संबोधन में कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी ने कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने का प्रभावी मंच है। उन्होंने कैडेट्स से देशहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में लखनऊ ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर पुनीत श्रीवास्तव ने कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं, प्रशिक्षण गतिविधियों और कैडेट्स की तैयारियों की सराहना करते हुए सभी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
Source link