Sorting by

×




लखनऊ के बीबीडी थाना क्षेत्र में सोमवार को स्ट्रीट लाइट के करंट की चपेट में आने से 60 वर्षीय होटल संचालक की मौत हो गई। वह घर से चारबाग स्थित अपने होटल के लिए निकले थे। घर से करीब 200 मीटर दूर सड़क पर बारिश का पानी भरा था, जिसमें स्ट्रीट लाइट का करंट उतर आया। करंट की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान न होने पर उसे अज्ञात मानते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाम तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान उन्हें घटना की जानकारी मिली। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भतीजे विनोद कपूर ने बताया कि 60 वर्षीय संतोष कपूर चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। वह चारबाग स्थित जय मां वैष्णो भोजनालय के संचालक थे। सोमवार दोपहर वह होटल जाने के लिए घर से निकले थे। रास्ते में थाना बीबीडी क्षेत्र के एसटीपी चौराहे के पास बारिश का पानी भरा था। इसी दौरान स्ट्रीट लाइट का करंट पानी में उतर आया और वह उसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद उनकी पहचान नहीं हो सकी, जिसके चलते पुलिस ने शव को अज्ञात के रूप में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर परिजनों को घटना की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *