Sorting by

×




उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के चलते हरदोई और जौनपुर में आज स्कूल बंद रहेंगे। मंगलवार सुबह 4 बजे से ही लखनऊ में बारिश हो रही है। वहीं सोमवार को लखनऊ, गाजियाबाद, कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज समेत 65 शहरों में रुक-रुककर बारिश हुई। प्रयागराज में भी बारिश से हालात बिगड़ गए। करेली इलाके की कॉलोनियों और गलियों में 3 से 4 फीट तक पानी भर गया। कारें और बाइकें डूब गईं। लोग पहली मंजिल पर रहने को मजबूर हैं। पुलिस और NDRF की टीम ने कई लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। उन्नाव में गंगा एक्सप्रेस-वे पर सोनिक के पास किलोमीटर 421 पर मेरठ-प्रयागराज लेन में करीब 10 मीटर लंबा गहरा गड्ढा हो गया। साइड रेलिंग के पास भी जमीन धंस गई। इधर, यूपी में गंगा-यमुना समेत 10 से ज्यादा नदियां उफान पर हैं। कानपुर और उन्नाव में गंगा किनारे बसे इलाके जलमग्न हो गए हैं। 500 से ज्यादा घरों में पानी घुस गया है। लोग छतों पर रहने को मजबूर हैं। चित्रकूट में मंदाकिनी और बरदहा नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है। रामघाट की सीढ़ियां डूब गई हैं। वाराणसी में घाटों के किनारे बने 100 से ज्यादा छोटे मंदिरों में पानी घुस गया है। रत्नेश्वर महादेव और ब्रह्मेश्वर महादेव मंदिर करीब 70% तक डूब गए। बारिश और बाढ़ की तस्वीरें देखिए… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार- उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर से गुजर रहा है। जैसे-जैसे यह आगे बढ़ रहा है, कमजोर पड़ता जा रहा है। हालांकि, इसके प्रभाव से उत्तर भारत में मानसून एक बार फिर मजबूत होता जाएगा। इसका असर उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। अच्छी बारिश हो रही है। अगले 3 दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। आज कहां-कहां बारिश की संभावना? यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *