Sorting by

×




लखनऊ में 23 अगस्त को राष्ट्रवादी ब्रह्म महासभा की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक रविवार को वृंदावन योजना सेक्टर-5 स्थित संगठन के प्रधान कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में लखनऊ समेत दो दर्जन से अधिक जिलों के जिला अध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम तिवारी ने की, जबकि संचालन जिला अध्यक्ष लखनऊ दिनेश कुमार अवस्थी ने किया। बैठक में संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कई पदाधिकारियों के मनोनयन की घोषणा की गई। योगेन्द्र द्विवेदी को राष्ट्रीय महासचिव और पीएम तिवारी को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अलावा एमपी मिश्रा, गौरव शुक्ला और राजू मोहन पांडे को प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया गया। विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों को भी नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। लखनऊ, सीतापुर, रायबरेली, औरैया, उन्नाव, लखीमपुर खीरी, आगरा, कानपुर, जालौन और मैनपुरी समेत दो दर्जन से अधिक जिलों के प्रतिनिधियों ने बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की। 75 जिलों तक संगठन के विस्तार का लक्ष्य बैठक में संगठन का विस्तार प्रदेश के सभी 75 जिलों तक करने और प्रत्येक जिले में हर माह अनिवार्य रूप से बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही गरीब ब्राह्मण परिवारों की बेटियों के विवाह और मेधावी छात्रों की शिक्षा में संगठन की ओर से सहयोग करने पर भी सहमति बनी। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण समाज को बंटने के बजाय एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी ब्रह्म महा सभा राजनीति के लिए नहीं, बल्कि ब्राह्मण स्वाभिमान और सनातन की रक्षा के उद्देश्य से कार्य कर रही है। राष्ट्रीय महासचिव योगेन्द्र द्विवेदी ने कहा कि जिस जिले में भी ब्राह्मण समाज के साथ अत्याचार होगा, संगठन वहां मजबूती से खड़ा रहेगा। ‘जय परशुराम’ के उद्घोष के साथ समापन जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार अवस्थी ने सभी पदाधिकारियों और अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया। बैठक का समापन ‘जय परशुराम’ के उद्घोष के साथ हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *