Sorting by

×




लखनऊ के अलीगंज स्थित गल्लामंडी के ओ-ब्लॉक स्थित 105 एल्डिको अपार्टमेंट में मंगलवार देर रात करीब 2 बजे भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठते ही अपार्टमेंट में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक शेषमणि मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू कराया। फायर ब्रिगेड और SDRF की कई टीमों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य चलाया। काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *