Sorting by

×




लखनऊ के कैंट क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 35 साल की महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक की तलाश शुरू कर दी है। कसाईबाड़ा गली निवासी मोहम्मद अकरम के मुताबिक उनकी बहन आसमा (35) मंगलवार सुबह करीब छह बजे पेट्रोल पंप तिराहे की तरफ जा रही थीं। हासिम पंचर वाले की दुकान के सामने पेट्रोल पंप कसाईबाड़ा तिराहे पर सामने से आए ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और वाहन के नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *