![]()
राजधानी में मंगलवार, 7 जुलाई को मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दिनभर बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। सुबह करीब 10 बजे के आसपास तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
मंगलवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहेंगे और दोपहर तक रुक-रुक कर बारिश हो सकती है।
फ्लैश फ्लड का भी अलर्ट मौसम विभाग ने लखनऊ के लिए फ्लैश फ्लड (अचानक जलभराव) का भी अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश की स्थिति में निचले इलाकों और जलभराव वाले क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना सबसे अधिक है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतें। वहीं वाहन चालकों को भी बारिश के दौरान सतर्कता के साथ वाहन चलाने की सलाह दी गई है।
Source link