Sorting by

×




लखनऊ के गोमती नगर स्थित विभूति खंड इलाके में सोमवार शाम करीब 4 बजे के बाद यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम देर शाम तक बना रहा। राहगीरों के अनुसार, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहे पर लगाई गई बैरिकेडिंग यातायात बाधित होने का मुख्य कारण है। बैरिकेडिंग के कारण वाहन चालकों को सीधे जाने के बजाय आगे जाकर यू-टर्न लेना पड़ रहा है। इससे सड़क पर वाहनों का दबाव कई गुना बढ़ जाता है। इसके अलावा , इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के गेट नंबर-2 से निकलने वाले वाहन भी स्थिति को और जटिल बना रहे हैं। इन वाहनों को शहीद पथ की ओर जाने वाले यातायात को रोककर निकाला जाता है, जिससे कुछ ही मिनटों में लंबा जाम लग जाता है। राहगीरों का कहना है कि चौराहे पर बैरिकेडिंग लगने के बाद से ऐसी स्थिति अक्सर देखने को मिल रही है। लोगों ने प्रशासन से यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए वैकल्पिक उपाय करने की मांग की है, ताकि दैनिक यात्रियों को इस परेशानी से निजात मिल सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *