Sorting by

×




उत्तर प्रदेश का पहला उद्यान महाविद्यालय रायबरेली के हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के पड़ेरा कृषि फॉर्म में स्थापित किया जाएगा। इसकी घोषणा उद्यान एवं कृषि विपणन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने की। राज्य में अब तक 5 कृषि विश्वविद्यालय संचालित हैं, लेकिन यह पहला स्वतंत्र उद्यान महाविद्यालय होगा। राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कैबिनेट ने महाविद्यालय की स्थापना के लिए 22 हेक्टेयर भूमि को मंजूरी दे दी है। उन्होंने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री का आभार व्यक्त किया। इस परियोजना का विकास दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में 50 करोड़ रुपए की लागत से शैक्षणिक भवन, प्रशासनिक भवन, अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, प्रयोगात्मक उद्यान और छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास का निर्माण होगा। संपूर्ण संस्थान के विकास पर ₹100 करोड़ से अधिक की धनराशि व्यय होने का अनुमान है। इस महाविद्यालय के शुरू होने से रायबरेली और आसपास के जनपदों के छात्र-छात्राओं को उद्यान क्षेत्र में स्नातक और परास्नातक की डिग्री प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इससे कृषि और उद्यान क्षेत्र में रोजगार और व्यवसाय की नई संभावनाएं पैदा होंगी। हरचंदपुर विधानसभा के रहवाँ गाँव में इस संस्थान की स्थापना से स्थानीय ‘रहवाँ चौराहा’ भविष्य में एक बड़े और विकसित नगर के रूप में आकार ले सकेगा। दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि यह संस्थान आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को उज्जवल बनाने में सहायक होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *