Sorting by

×




रायबरेली के ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के जमुनापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार शाम एक कार की चपेट में आने से 2 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार त्रिभुवन मजरा शहजादपुर गांव निवासी जयराम उर्फ रिंकू अपने परिवार के साथ जमुनापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास रहते हैं। शाम को उनका बेटा रौनक घर के दरवाजे पर खेल रहा था। इसी दौरान गांव का ही एक व्यक्ति कार लेकर खेत की तरफ जा रहा था। तेज गति के कारण कार ने मासूम को टक्कर मार दी। हादसे में रौनक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन तुरंत उसे लेकर ऊंचाहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज शुक्ल ने बताया कि बच्चे को अस्पताल लाने से पहले ही मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ऊंचाहार कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश राय ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है। अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *