![]()
अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर कांग्रेस अब सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करेगी। मंगलवार को मथुरा में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अलग अलग जगह प्रदर्शन करेंगे। इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के नेता पदयात्रा करेंगे और जनता के बीच जाकर अपनी बात रखेंगे। श्री कृष्ण जन्मस्थान के मुख्य गेट पर होगा प्रदर्शन कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष मुकेश धनगर ने बताया मंगलवार को श्री जी बाबा हनुमान मंदिर पर पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्रित होंगे। वहां से पदयात्रा करते हुए श्री कृष्ण जन्मस्थान के मुख्य गेट पर पहुंचेंगे। यह पदयात्रा श्री राम मंदिर में चढ़ावा चोरी करने वालों को भगवान सद्बुद्धि दे इसके लिए की जा रही है। इस पदयात्रा में AICC, PCC सदस्य,महिला कांग्रेस,सेवादल,NSUI एवं पार्टी के सभी फ्रंटल प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। होली गेट पर महानगर अध्यक्ष करेंगे पदयात्रा कांग्रेस महानगर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता होली गेट से लेकर विश्राम घाट तक पदयात्रा करेंगे। महानगर अध्यक्ष यतीन्द्र मुकद्दम ने बताया कि चढ़ावा चोरी मुक्ति पदयात्रा शाम 4 बजे होलीगेट से शुरू होकर विश्राम घाट तक जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित इस पदयात्रा के जरिए वह लोगों के बीच जाकर चढ़ावा चोरी करने वालों के बारे में जानकारी देंगे।
Source link