Sorting by

×




फिल्म अभिनेता अनुपम खेर मंगलवार दोपहर अयोध्या पहुंचे। नई फिल्म ‘श्री राम भूमि’ की शूटिंग शुरू करने से पहले उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि में दर्शन-पूजन कर भगवान राम और बजरंगबली का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने हाल ही में सामने आए राम मंदिर से जुड़े कथित चोरी के मामले पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुछ लोगों की गलत हरकतों से मंदिर की गरिमा और आस्था पर कोई असर नहीं पड़ता। नई फिल्म की शुरुआत भगवान के आशीर्वाद से अनुपम खेर ने कहा कि उनकी नई फिल्म ‘श्री राम भूमि’ की शूटिंग अयोध्या में शुरू हो रही है और यह करीब 10 से 12 दिनों तक चलेगी। उन्होंने कहा, “किसी भी नए काम की शुरुआत रामलला और हनुमान जी के आशीर्वाद के बिना कैसे हो सकती है। मैं सभी लोगों की सेहत, शांति और खुशहाली की प्रार्थना करने आया हूं।” ‘चोर हर जगह होते हैं, मंदिर की प्रतिष्ठा पर असर नहीं’ राम मंदिर से जुड़े हालिया चोरी के मामले पर पूछे गए सवाल के जवाब में अनुपम खेर ने कहा कि चोर हर जगह होते हैं, लेकिन इससे मंदिर की मान-प्रतिष्ठा कम नहीं होती। उन्होंने कहा कि जिस मंदिर की स्थापना के लिए 500 वर्षों का संघर्ष हुआ, उसकी मर्यादा कुछ लोगों की गलत हरकतों से प्रभावित नहीं हो सकती। उन्होंने कहा, “घर में चोरी होती है तो लोग चोर को दोष देते हैं, घर को नहीं। उसी तरह मंदिर में किसी की गलत हरकत से भगवान राम, मंदिर या सनातन धर्म की प्रतिष्ठा पर कोई फर्क नहीं पड़ता।” श्रद्धा का दान, किसी लाभ का सौदा नहीं सनातन और आस्था पर अपनी बात रखते हुए अनुपम खेर ने कहा कि दान हमेशा श्रद्धा और विश्वास से किया जाता है, किसी अपेक्षा या लाभ के लिए नहीं। उन्होंने कहा कि गलत काम की आलोचना जरूर होनी चाहिए, लेकिन उसे भगवान, मंदिर और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जोड़ना उचित नहीं है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *