Sorting by

×




आगरा में मंगलवार शाम से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला बुधवार रात तक जारी रहा। रुक-रुक कभी तेज तो भी रिमझिम बारिश की फुहार पड़ती रहीं। गुरुवार सुबह से बादल छाये हुए हैं। हवा शांत है। बारिश के बाद आगरा का मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी भारी बारिश की संभावना जताई है। 70 एमएम हुई बारिश
बुधवार को दिनभर में 70 एमएम बारिश हुई। इधर, तापमान में भी गिरावट आई है। मंगलवार की तुलना में बुधवार को अधिकतम तापमान में 4.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। बुधवार को अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उमसभरी गर्मी से मिली राहत आगरा के लोग भीषण उमसभरी गर्मी से जूझ रहे थे। मंगलवार शाम को मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। इसके बाद मंगलवार रातभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। बुधवार सुबह से ही बारिश झड़ी शुरू हो गई थी। इसके चलते शहर में कई जगह जलभराव हो गया। सड़कों और गलियों में पानी भर गया। कई जगह तो 2 से 3 फीट तक जलभराव हो गया। यहां तक कि वीआईपी रोड कही जाने वाली खेरिया मोड़-अजीत नगर गेट रोड पर भी घंटों पानी भरा रहा। सड़कों से पानी निकल पाता, इससे पहले ही शाम को फिर से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। रात लगभग 10 बजे झमाझम बारिश हुई। गुरुवार तड़के तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। गुरुवार सुबह से बादल छाये हुए हैं। बुधवार को इस सीजन की पहली बार मूसलाधार बारिश हुई। पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को भारी बारिश की संभावना है। इसके बाद 10 जुलाई से बादल छाये रहेंगे लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *