![]()
गोंडा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) विभाग ने 3 दिन तक बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ 13 लाख रुपये की नकली और नशीली दवाएं कल रविवार देर शाम जब्त की थी। तो वहीं जब जांच में खुलासा हुआ है कि अमन फार्मास्यूटिकल्स कंपनी राजस्थान और उत्तराखंड से बड़े पैमाने पर नशीली और नकली दवाएं मंगाती थी। इन दवाओं की सप्लाई गोंडा से लेकर लखनऊ और पूरे देवीपाटन मंडल में थोक और फुटकर विक्रेताओं को की जाती थी। आरोपी अमन कसौधन ने दवाओं की बिक्री के लिए तीन गोपनीय गोदाम बना रखे थे। इन गोदामों में दवाओं के भंडारण के लिए उसके पास कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस नहीं था। वह नियमों को ताक पर रखकर अवैध रूप से नशीली और नकली दवाओं का कारोबार कर रहा था।जांच में यह भी सामने आया है कि जब्त की गई दवाएं कई बड़े ब्रांडों की थीं। इन पर नकली नाम लगाकर बेचा जा रहा था। बाजार में ये दवाएं पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं और डॉक्टर के पर्चे के बिना इनकी बिक्री नहीं की जा सकती। गोंडा में बड़े पैमाने पर इस अवैध कारोबार का खुलासा होने के बाद FSDA टीम ने अपनी जांच तेज कर दी है। विभाग ने जांच के लिए 19 विभिन्न दवाओं के नमूने लिए हैं, जिन्हें राजकीय प्रयोगशाला भेजा गया है।
रिपोर्ट में गड़बड़ी पाए जाने और नमूने फेल होने पर आगे कठोर कार्रवाई की जाएगी। नगर कोतवाली क्षेत्र के जयनगर स्थित अमन फार्मास्यूटिकल्स कंपनी पर रविवार देर शाम छापेमारी के दौरान तीन अवैध गोदाम सीज किए गए और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गोंडा ड्रग इंस्पेक्टर सुमित वर्मा ने आज सोमवार सुबह 10:30 बजे बताया कि शुरुआती जांच में यही पता चला है। कि राजस्थान उत्तराखंड से दवाए यहां पर आती थी लगातार हम लोग सभी बिंदुओं पर जांच कर रहे हैं जल्द ही और कार्रवाई की जाएगी। बड़े पैमाने पर दवाएं बरामद होने के बाद यह भी पता चला कि यह पूरे मंडल में दवा की सप्लाई करता था।
Source link