![]()
रायबरेली जिले के सलोन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खमरिया पूरे कुशल में बीते दिनों हुई एक सड़क दुर्घटना में मेवा लाल पासी की मृत्यु के बाद तनाव उत्पन्न हो गया था। इस स्थिति के बीच, स्थानीय विधायक अशोक कोरी ने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया है। यह कार्रवाई भीम आर्मी प्रमुख व सांसद चंद्रशेखर आजाद के गांव पहुंचने और मामले को राजनीतिक रंग दिए जाने से पहले की गई। यह घटना 28 जून 2026 को खमरिया पूरे कुशल मोड़ पर हुई थी। एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से साइकिल सवार मेवा लाल पासी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल और फिर लखनऊ रेफर किया गया। ग्रामीणों और परिजनों में आक्रोश दुर्भाग्यवश, उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। मेवा लाल की मौत की खबर मिलते ही ग्रामीणों और परिजनों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित भीड़ ने शव को सड़क पर रखकर रायबरेली-प्रतापगढ़ नेशनल हाईवे को पूरी तरह जाम कर दिया। इस दौरान कुछ उपद्रवियों द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई और पुलिस बल पर पथराव भी किया गया, जिसमें कई पुलिसकर्मी और राहगीर चोटिल हो गए। हालांकि, पुलिस-प्रशासन ने सूझबूझ से काम लेते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने इस मामले में नामजद व अज्ञात हुड़दंगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही, मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले के तूल पकड़ने के बाद सोशल मीडिया पर सांसद चंद्रशेखर आजाद का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलने और न्याय दिलाने की बात कही थी। हालांकि, सलोन विधायक अशोक कोरी ने स्पष्ट किया कि इस दुखद घड़ी में राजनीति करने के बजाय पीड़ित परिवार का पुनर्वास और उनका भविष्य सुरक्षित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Source link