![]()
मेरठ में रक्षाबंधन के पर्व पर यात्रियों की बढ़ी संख्या को देखते हुए रोडवेज बसों का संचालन बढ़ाया गया है। आज सुबह से ही शहर के प्रमुख बस अड्डों से यात्रियों को करीब हर पांच मिनट में बस उपलब्ध हो रही है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक के अनुसार यात्रियों की संख्या के अनुसार विभिन्न रूटों पर बसों के चार से छह अतिरिक्त चक्कर भी बढ़ाए गए हैं। रक्षाबंधन पर महिलाओं और उनके साथ एक यात्री को मुफ्त यात्रा की सुविधा का बड़ी संख्या में लाभ मिल रहा है। सुबह से ही बस अड्डों पर यात्रियों की भीड़ दिखाई दी। दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, हापुड़, बुलंदशहर समेत आसपास के रूटों पर यात्रियों की संख्या अधिक रही। भीड़ के अनुसार बसों के फेरे बढ़ाकर यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। वहीं, दिल्ली-मेरठ नमो भारत में भी यात्रियों की संख्या को देखते हुए NCRTC अतिरिक्त संचालन किया जा रहा है। नमो भारत ट्रेन करीब हर आठ मिनट में स्टेशन पर उपलब्ध हो रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए 47 अतिरिक्त ट्रिप बढ़ाए गए हैं। इससे दिल्ली और मेरठ के बीच आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिल रही है। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार रक्षाबंधन के चलते बसों का संचालन सुबह से ही बढ़े हुए फेरे के साथ शुरू कर दिया गया है। यात्रियों की संख्या के आधार पर जरूरत वाले रूटों पर अतिरिक्त बसें और फेरे लगाए जा रहे हैं, ताकि त्योहार के दौरान यात्रियों को परेशानी न हो।
Source link