![]()
यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना दोपहर 12 बजे विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश करेंगे। इसका आकार 40 हजार करोड़ रुपए से अधिक हो सकता है। विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा-बजट का आधार है किसान, महिला, युवा और गरीब है। यह बजट निश्चित रूप से हमारे विकास की गति को आगे बढ़ाएगा। सपा विधायक शिवपाल यादव ने अनुपूरक बजट को लेकर सरकार पर हमला बोला। कहा- ये सरकार चंदा चोर, चढ़ावा चोर और बजट चोर है। ये अपनी नाकामी छिपाने के लिए बजट ला रहे हैं। लेकिन खर्च कर नहीं पाते हैं। आज सुबह 11 बजे प्रश्नकाल शुरू होगा। प्रश्नकाल के दौरान सपा-कांग्रेस राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा कर सकती है। सरकार ने भी इस मुद्दे पर जवाब की पूरी तैयारी कर ली है। ऐसी संभावना है कि सीएम योगी खुद सदन में इस मुद्दे पर बोलेंगे। 3 अगस्त से शुरू हुआ मानसून सत्र 6 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान 9 अध्यादेश भी पारित हो सकते हैं। संभल दंगों की जांच के लिए गठित न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट भी पेश की जाएगी। मानसूत्र सत्र से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….
Source link