Sorting by

×




झांसी में 4 जुलाई को दवा कारोबारी की शॉप पर 2 लाख की लूट करने वाले दो बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को मंगलवार रात 10 बजे के करीब बदमाशों के बारे में इनपुट मिले थे। पुलिस ने नवाबाद थाना क्षेत्र में घेराबंदी करके उन्हें रोकने का प्रयास किया। बदमाश पुलिस को देखते ही फायरिंग करके भागने लगे। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई। गोली दोनों बदमाशों के पैर में लगी। वे लड़खड़ाकर गिर पड़े। पुलिस ने दौड़कर उन्हें दबोच लिया। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गई। वहां पर उनका इलाज कराया जा रहा है। उसके बाद उनसे पूछताछ की जाएगी। यहां पढ़ें पूरी खबर गाजियाबाद में 65 पुलिसकर्मियों का तबादला:दो साल से एक ही जगह तैनात थे, डीएसपी के निर्देश पर मिली नई जिम्मेदारी गाजियाबाद में मंगलवार रात करीब 11 बजे पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। डीसीपी देहात सुरेंद्रनाथ तिवारी ने 65 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए। इनमें 47 दरोगा और कई हेड कांस्टेबल शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिन पुलिसकर्मियों की एक ही स्थान पर तैनाती के दो वर्ष पूरे हो चुके थे, उन्हें नई तैनाती दी गई है। सभी को अलग-अलग थानों, चौकियों और सर्किलों में जिम्मेदारी सौंपी गई है। यहां पढ़िए पूरी खबर देखिए पूरी लिस्ट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *