Sorting by

×




छतरपुर में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग पर एक युवक को गोली मारने का आरोप लगा है। गोली युवक के सीने में लगी और पसलियों में जा फंसी। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गोली निकाली। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल युवक मोतीलाल कुशवाहा राजनगर थाना इलाके के कोड़ा गांव का रहने वाला है। उसने पुलिस को बताया- सालिग्राम गर्ग गांव के गरीब लोगों की जमीनें छीन रहे हैं। वे अपने साथियों के साथ आज सुबह मेरे घर पहुंचे। मुझे घर से बाहर खींच लाए। सभी ने लाठी-डंडों से हमला किया। इसके बाद सालिग्राम ने तीन-चार राउंड फायर किया। एक गोली मेरे सीने में लगी। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें सालिग्राम और उनके साथी भागते दिख रहे हैं। घायल युवक के परिजन उनका पीछा कर रहे हैं। एक शख्स गाली देते हुए कह रहा है- मार…कितनी गोली मारेगा। वीडियो के एक फ्रेम में सालिग्राम के हाथ में हथियार दिख रहा है। फिलहाल, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देखिए, 4 तस्वीरें… जमीन बेचने के लिए दबाव बनाने का आरोप मोतीलाल ने कहा- सालिग्राम किसानों पर जमीन बेचने का दबाव बना रहे हैं। जो किसान इनकार करते हैं, उन्हें धमकाया जाता है और मारपीट की जाती है। फिलहाल, सालिग्राम गर्ग या बागेश्वर धाम की ओर से मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। छतरपुर एसपी रजत सकलेचा ने कहा- घायल के बयानों के आधार पर सालिग्राम, सतीश, आशीष और एक अज्ञात व्यक्ति के घटना में शामिल होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है। पहले भी विवादों में घिरे रहे हैं शालिग्राम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *