Sorting by

×




बलरामपुर में ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से क्षुब्ध एक युवक ने जहर खा लिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के पिता ने अपनी बहू समेत तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी तक शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था, लेकिन बाद में पुलिस के समझाने पर परिजन तैयार हो गए। गैंड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के इटई रामपुर पुराना इटवा निवासी जुम्मन ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र मुबारक 3 जुलाई को अपनी बेटियों को छोड़ने के लिए ग्राम पंचायत पुरवें जमुनहिया स्थित ससुराल गया था। मुबारक की पत्नी रेशमा पहले से ही मायके में रह रही थी। जुम्मन का आरोप है कि वहां किसी बात को लेकर रेशमा, इदरीस और शब्बीर ने मुबारक के साथ मारपीट की और उसे धमकियां दीं। अंतिम संस्कार करने से किया इनकार परिजनों के अनुसार, ससुराल से लौटने के बाद मुबारक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला ले जाया गया। वहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल बलरामपुर रेफर कर दिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान भेजा गया, जहां 6 जुलाई को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 7 जुलाई की रात मृतक का शव पैतृक गांव लाया गया। 8 जुलाई को परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था। हालांकि, पुलिस के समझाने पर वे अंतिम संस्कार के लिए तैयार हो गए। मृतक के पिता ने यह भी आरोप लगाया है कि नामजद आरोपी शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे हैं और उन्हें धमकियां दे रहे हैं। गैंड़ास बुजुर्ग के थानाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने बताया कि उन्हें तहरीर मिल गई है। लखनऊ से पोस्टमार्टम रिपोर्ट मंगाई जा रही है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *