![]()
आगामी कांवड़यात्रा को लेकर मेरठ में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सोमवार को मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। थाना सिविल लाईन, लालकुर्ती, देहली गेट, रेलवे रोड़, सदर बाजार का निरीक्षण किया। डीआईजी पहले घंटाघर होते हुए दिल्ली रोड की तरफ गए। इसके साथ ही उन्होंने औघड़नाथ मंदिर व कैंटक्षेत्र में कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं को चैक किया और दिशानिर्देश दिए। पार्किंग, बैरिकेडिंग के लिए भी निर्देश दिए घंटाघर में एसपी सिटी कार्यालय में बने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। कई जगहों पर कैमरे बंद मिलने पर उनको तुरंत ठीक कराने को कहा। औघड़नाथ मंदिर में पार्किंग, बैरिकेडिंग व्यवस्था देखी। साथ ही दर्शन एकेडमी व नैंसी चौराहे पर पार्किंग बनाने के लिए कहा। औघड़नाथ मंदिर में प्रवेश, निकास की सही व्यवस्था रखें डीआईजी ने कहा कि नीचे लटके बिजली के तारों को टाइट व कैमरा के व्यू बाधित करती घास/ व्यू को समय से ठीक कराएं। जहां अधिकारी बैठकर जनसुनवाई कर रहे है, उस स्थान को भी मिनी कंट्रोल रूम के रूप में तैयार करें, जिसे अधिकारियों द्वारा नियमित ip camera cctv से निगरानी के लिए प्रयोग में लाया जा सके। कांवड़ मार्ग वाले क्षेत्रों में ड्यूटी पर लगे ट्रैफिक पुलिस के TI/ TSI एवं एलआईयू कर्मियों की चौकी व कंट्रोल रूम पर नाम के साथ लिस्टिंग करें। औघड़नाथ मंदिर के प्रवेश द्वार व निकाश द्वार पर जलाभिषेक एवं कांवड़ का जल चढ़ाने को लेकर व्यापक प्रबंध करें।
Source link