Sorting by

×




बृहस्पतिवार को पूरे दिन उमस और चिपचिपी गर्मी ने लोगों को बेहाल रखा। वहीं शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज नहीं बदला। सुबह से ही हवा में नमी अधिक रहने के कारण चिपचिपी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। हवा में नमी अधिक होने से तेज धूप के बीच पसीना सूखने का नाम नहीं ले रहा था। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिन तक मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है, जबकि शनिवार से अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश होने पर तापमान के साथ-साथ वायु गुणवत्ता में भी सुधार की उम्मीद है। सीसीएसयू की मौसम वेधशाला के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि वातावरण में नमी अधिक होने के कारण उमस बढ़ी हुई है। बादलों की आवाजाही के बावजूद बारिश नहीं होने से गर्मी का असर और बढ़ गया है। अगले एक-दो दिन तक लोगों को इसी तरह की चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। शनिवार से सक्रिय होने वाले मानसून के चलते अच्छी बारिश के आसार हैं। यदि शनिवार से बारिश होती है तो लोगों को उमस से राहत मिलने के साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं, शहर की हवा भी पूरी तरह राहत देने वाली नहीं रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 176 दर्ज किया गया, जो मध्यम से खराब श्रेणी की ओर संकेत करता है। गंगानगर में 139, जयभीम नगर में 144, पल्लवपुरम में 126, जबकि एमआईईटी कॉलेज क्षेत्र में 293 AQI दर्ज किया गया, जो सबसे अधिक प्रदूषित रहा। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि अच्छी बारिश होती है तो वायु गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिल सकता है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अच्छी बारिश होने पर धूल के बैठने से वायु गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिल सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *