![]()
मुरादाबाद में बुधवार सुबह हुई हल्की 7 बजे बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और कुछ देर की बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। हालांकि, बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों और प्रमुख सड़कों पर पानी भर गया। रोडवेज परिसर समेत कई स्थानों पर जलभराव होने से वाहन चालकों को धीमी गति से चलना पड़ा, जबकि पैदल राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्कूल, कॉलेज और कार्यालय जाने वाले लोगों को सुबह के समय विशेष परेशानी हुई। बारिश के बाद भी आसमान में बादल बने हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में कुछ स्थानों पर फिर से हल्की बारिश हो सकती है। बारिश ने जहां मौसम को सुहाना बना दिया है, वहीं जलभराव की समस्या ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की ओर एक बार फिर ध्यान खींचा है।
Source link