Sorting by

×




सोनभद्र में स्कूली वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग का ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान जारी है। मंगलवार को भी जिले में सघन जांच अभियान चलाया गया, जिसमें सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले कुल 6 स्कूली वाहनों का चालान किया गया। राबर्ट्सगंज क्षेत्र में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) कौशल कुमार सिंह ने 5 स्कूली वाहनों के चालान किए। इसी दौरान, यात्री कर अधिकारी (पीटीओ) मनोज कुमार गुप्ता ने भी जांच के दौरान एक स्कूली वाहन का चालान किया। अभियान के तहत स्कूली वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र, चालक के लाइसेंस, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स और स्पीड गवर्नर सहित अन्य सुरक्षा मानकों की गहनता से जांच की गई।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि सुरक्षा मानकों का पालन न करने वाले विद्यालयों और वाहन संचालकों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग ने सभी विद्यालय प्रबंधन और वाहन संचालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों को निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित करें। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *