Sorting by

×




मिर्जापुर जिले के कछवा थाना क्षेत्र के तुलापुर गांव स्थित एक तालाब से 26 पासपोर्ट बरामद हुए हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। यह मामला सोमवार दोपहर का है, जब स्थानीय मछुआरे तालाब में मछली पकड़ने के लिए जाल डाल रहे थे। इसी दौरान उनके जाल में एक बोरी फंस गई। बोरी को बाहर निकालने पर पता चला कि उसमें गिट्टी भरकर कई पासपोर्ट डुबोए गए थे। मछुआरों ने बोरी खोली तो उसमें दो दर्जन से अधिक पासपोर्ट मिले। देखें, 3 तस्वीरें… बरामद पासपोर्ट मिर्जापुर, वाराणसी, भदोही और अंबेडकरनगर सहित कई जिलों के लोगों के बताए जा रहे हैं। तालाब में इतनी बड़ी संख्या में पासपोर्ट कैसे पहुंचे और उन्हें गिट्टी से भरी बोरी में डालकर पानी में क्यों फेंका गया, यह पुलिस जांच का मुख्य बिंदु है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्राधिकारी सदानंद सिंह ने इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है और सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *