Sorting by

×




ललितपुर जिले के ग्राम कुचदौ में मोबाइल चार्ज करने को लेकर हुए विवाद में दो भाई 10 फीट ऊंची छत से नीचे गिरकर घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यह घटना सोमवार शाम करीब 7 बजे हुई। थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम कुचदौ निवासी 18 वर्षीय सुरेंद्र सहरिया का अपने 15 वर्षीय छोटे भाई छोटू से मोबाइल चार्ज करने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान दोनों भाई छत से नीचे जा गिरे। छत की ऊंचाई लगभग 10 फीट बताई जा रही है। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल भाइयों को परिजनों द्वारा तत्काल उपचार के लिए ललितपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। रात करीब 8 बजे उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर लिया गया, जहां उनका इलाज जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *