Sorting by

×




महोबा के चरखारी कोतवाली क्षेत्र स्थित हाथीखाना मोहल्ले में एक 26 वर्षीय विवाहिता ने अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका मुस्कान पिछले एक साल से गंभीर मानसिक बीमारी से पीड़ित थी। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना चरखारी कस्बे के हाथीखाना मोहल्ले की है। यहां रहने वाले नरेश कुमार की 26 वर्षीय बेटी मुस्कान ने बुधवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिस घर में कुछ दिन पहले शादी के बाद के मांगलिक कार्यक्रम चल रहे थे, वहां अब मातम पसरा है। मुस्कान का विवाह वर्ष 2019 में मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ निवासी सौरभ से हुआ था। उनके एक 5 वर्षीय बेटा भी है। शादी के बाद शुरुआती दौर में सब कुछ सामान्य था, लेकिन पिछले एक साल से मुस्कान की मानसिक स्थिति बिगड़ गई थी। वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगी थी, जिससे उसका मायका और ससुराल दोनों पक्ष चिंतित थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा मृतका के पिता नरेश ने बताया कि उन्होंने बेटी के इलाज में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। ग्वालियर सहित कई स्थानों पर बड़े डॉक्टरों से उसका इलाज कराया गया, जिसमें काफी खर्च भी हुआ, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। मुस्कान दो दिन पहले ही अपनी सास के साथ मायके आई थी। वह एक पारिवारिक शादी के बाद होने वाली पूजा में शामिल होने आई थी। बुधवार सुबह अचानक उसका मानसिक संतुलन बिगड़ा और उसने यह कदम उठा लिया। घटना की सूचना मिलते ही चरखारी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। नायब तहसीलदार पीयूष साहू की मौजूदगी में शव को फंदे से नीचे उतारा गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *