Sorting by

×




जनपद मऊ में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर करीब एक बजे तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली। सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा था, लेकिन बीच-बीच में तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी और चिपचिपाहट का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय आसमान में बादल घने होने के बाद हल्की बारिश शुरू हुई। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया। हालांकि, कुछ देर बाद धूप निकलने से उमस फिर बढ़ गई। कई लोग बारिश से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे, जबकि कुछ ने बदले मौसम का आनंद लिया। 30 से 32 डिग्री के बीच बना हुआ है तापमान सुबह से बादल और धूप के बीच जारी उतार-चढ़ाव के कारण लोग मौसम को लेकर असमंजस में रहे। हल्की बारिश से राहत तो मिली, लेकिन कम वर्षा होने के कारण शहर के अधिकांश हिस्सों में उमस पूरी तरह खत्म नहीं हो सकी। वर्तमान में जिले का तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। अगले कुछ दिनों तक ऐसे ही रह सकता है मौसम मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं बीच-बीच में धूप निकलने से उमस बढ़ने के भी आसार हैं। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह मौसम में लगातार हो रहे बदलाव को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से दोपहर के समय तेज धूप में अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की अपील की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *