Sorting by

×




पश्चिम बंगाल के हावड़ा रेलवे स्टेशन पर एक यात्री को 44 लाख रुपए कैश के साथ हिरासत में लिया गया। यात्री की पहचान रोहित कुमार सिंह के रूप में हुई है। वह शिप्रा एक्सप्रेस (22911 DN) से विदिशा से हावड़ा पहुंचा था। पूछताछ में रोहित ने बताया कि वह इस पैसे से सोना खरीदने के लिए जा रहा था। रेलवे पुलिस ने नकदी और यात्री को आगे की जांच के लिए आयकर विभाग को सौंप दिया है। आयकर विभाग अब पैसों के स्रोत और उनके इस्तेमाल की जांच कर रहा है। सुप्रीम कोर्ट बोला- ई-चालान नहीं भरा तो वाहन जब्त करें, ऑनलाइन सेवाएं रोकें ट्रैफिक चालान नहीं भरने वालों पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा है कि बकाया ई-चालान वाले वाहनों की रैंडम जांच की जाए और चालान नहीं भरा मिलने पर वाहन जब्त करने की कार्रवाई की जाए। ऐसे वाहनों की ऑनलाइन सेवाएं भी रोक दी जाएंगी। बकाया चालान चुकाने तक रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण, डुप्लीकेट आरसी, पता अपडेट और वाहन का मालिकाना हक ट्रांसफर नहीं हो सकेगा। वाहन को परिवहन पोर्टल पर ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। फिटनेस और पीयूसी सर्टिफिकेट भी जारी नहीं होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *