![]()
मऊ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गोरखपुर क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने राम मंदिर दान मामले में पत्रकार पर भड़क गए। उन्होनें बदनामी फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा, “बदनामी आप कर रहे हैं, विरोध आप कर रहे हैं। जिसने भी राम मंदिर के चढ़ावे का पैसा चोरी किया है, वह जेल जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का राम मंदिर ट्रस्ट से कोई संबंध नहीं है। ट्रस्ट में न मुख्यमंत्री, न कमिश्नर और न ही सरकार का कोई प्रतिनिधि शामिल है। राय ने चेतावनी दी, “किसी की इतनी हिम्मत नहीं कि सरकार में रहकर चोरी करके खुलेआम घूम सके।” देखें, 2 तस्वीरें… विनोद राय सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती के अवसर पर मऊ में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों और आमजन में चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक जानकारों के बीच भी इस बात को लेकर बहस छिड़ी हुई है कि राम मंदिर ट्रस्ट और सरकार की भूमिका को लेकर क्षेत्रीय अध्यक्ष की टिप्पणी किस संदर्भ में थी। अपने संबोधन में विनोद राय ने आगामी चुनावों को लेकर भाजपा का विश्वास भी जताया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा पूर्वांचल की सभी सीटों पर विजय हासिल करेगी। राय ने यह भी कहा कि प्रदेश में अपराध और माफिया तंत्र का पूरी तरह सफाया होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, मधुबन विधायक रामविलास चौहान, पूर्व विधायक विजय राजभर, सदर विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सम्मेलन निर्धारित समय दोपहर 3:30 बजे की बजाय करीब तीन घंटे की देरी से शाम 6:30 बजे शुरू हुआ था।
Source link