Sorting by

×




भारतीय किसान यूनियन मनीष के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर किसानों, गरीबों और मजदूरों की समस्याओं के समाधान की मांग की। संगठन ने किसानों को खाद-बीज, सिंचाई, गन्ना भुगतान, बिजली और आवारा पशुओं की समस्या से राहत दिलाने के साथ मजदूरों को रोजगार और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की। ज्ञापन में संगठन ने कहा कि किसानों को समय पर खाद और बीज नहीं मिल पा रहे हैं। आवारा पशुओं से फसलों को नुकसान हो रहा है। वहीं मजदूरों को मनरेगा समेत अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा। गरीब परिवार बिजली और राशन से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं। संगठन का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। भारतीय किसान यूनियन मनीष की राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन मनीष गोस्वामी ने आरोप लगाया कि डॉ. वीर सिंह ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वह पहले भी धरने पर बैठी थीं। उस समय उन्हें कार्रवाई के लिए समय दिया गया था। इसके बाद उन्होंने दोबारा अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन अब तक न तो मुकदमा दर्ज हुआ और न ही कोई ठोस कार्रवाई की गई। सिमरन मनीष गोस्वामी ने कहा कि उन्हें अपने और परिवार की सुरक्षा को लेकर खतरा है। उनका आरोप है कि प्रशासन की ओर से उन्हें लगातार समय दिया जा रहा है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह अधिकारियों को पहले ही ज्ञापन दे चुकी हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई नहीं की गई तो वह अपना धरना और भूख हड़ताल जारी रखेंगी। उन्होंने कहा कि संगठन किसान, गरीब और मजदूरों की समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाता रहेगा। संगठन ने मांग की कि किसानों का बकाया गन्ना भुगतान कराया जाए, बिजली बिलों में राहत दी जाए, आवारा पशुओं की समस्या का समाधान हो और मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए। साथ ही जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने की मांग की गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *