Sorting by

×




श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की उपाध्यक्ष विभा सिंह ने प्रदेशवासियों के साथ कलाकारों, संगीतज्ञों और नृत्य-रंगमंच से जुड़े लोगों को बधाई दी। विभा सिंह ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण भारतीय संस्कृति के प्रमुख प्रतीकों में से एक हैं। उनके जीवन में दर्शन, संगीत, नृत्य, नाटक और लोकपरंपराओं का सुंदर मेल देखने को मिलता है। उनकी बांसुरी की धुन से लेकर ब्रज की रासलीला तक, श्रीकृष्ण भारतीय कला और संस्कृति का अहम हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक परंपराओं में श्रीकृष्ण से जुड़ी कलाओं का खास स्थान है। ब्रज की रासलीला, लोकगीत, कथक, शास्त्रीय संगीत और लोककलाओं में श्रीकृष्ण की लीलाओं और उनके जीवन-दर्शन की झलक मिलती है। नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने का अवसर विभा सिंह ने कहा कि जन्माष्टमी केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि सांस्कृतिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का भी अवसर है। कलाकार संगीत, नृत्य, नाट्य और लोककलाओं के माध्यम से श्रीकृष्ण की परंपरा को आगे बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण का संदेश पूजा और उत्सव तक सीमित नहीं है। भगवद्गीता में दिया गया कर्म और कर्तव्य का संदेश आज भी प्रासंगिक है। सत्य, कर्तव्य, प्रेम, करुणा, धैर्य और सामाजिक सद्भाव को जीवन में अपनाना जरूरी है। कला-साधकों से परंपरा आगे बढ़ाने की अपील अकादमी की उपाध्यक्ष ने युवाओं और कला-साधकों से सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगीत, नृत्य, नाट्य और लोककलाओं के माध्यम से श्रीकृष्ण की सांस्कृतिक परंपरा को देश-दुनिया तक पहुंचाना सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी प्रदेश की कला परंपराओं के संरक्षण, संवर्धन और कलाकारों को प्रोत्साहन देने के लिए लगातार काम कर रही है। विभा सिंह ने अपील की कि जन्माष्टमी को केवल धार्मिक उत्सव तक सीमित न रखें, बल्कि इसे संगीत, नृत्य, नाट्य और लोककला के माध्यम से भारतीय संस्कृति के उत्सव के रूप में भी मनाएं। उन्होंने कहा कि अपनी कला, संस्कृति और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाकर उत्तर प्रदेश की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को विश्व पटल पर और मजबूत पहचान दिलाई जा सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *