Sorting by

×




प्रयागराज-प्रतापगढ़ हाईवे पर रविवार शाम करीब 4 बजे दिनदहाड़े बाइक छीनने की वारदात सामने आई। राजगढ़ क्षेत्र में कार सवार तीन युवकों ने बातचीत के बहाने एक अल्ट्रासाउंड सेंटर के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर (पीआरओ) की बाइक लेकर फरार हो गए। पीड़ित का आरोप है कि पीछा करने पर बदमाशों ने उसके भाई को कार से कुचलने की भी कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घर लौटते समय रुके थे नाश्ता करने श्रीनाथपुर निवासी सूरज मिश्रा शहर स्थित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर में पीआरओ हैं। शनिवार शाम 4 बजे वह ड्यूटी पूरी कर वह बाइक से घर लौट रहे थे। राजगढ़ के पास पहले उन्होंने दवा खरीदी और फिर कुछ दूरी पर एक नाश्ते की दुकान पर ब्रेड पकौड़ा लेने के लिए बाइक रोक दी। नाम-पता पूछने के बहाने की वारदात सूरज के मुताबिक, तभी पीछे से एक कार में सवार तीन युवक पहुंचे और उनसे नाम-पता पूछने लगे। बातचीत के दौरान एक युवक उन्हें कार में बैठकर कुछ जानकारी देने की बात करने लगा। इसी बीच दूसरा युवक उनकी बाइक स्टार्ट कर मौके से फरार हो गया। दुकान कर्मचारियों ने बनाया वीडियो घटना के दौरान नाश्ते की दुकान पर मौजूद कर्मचारियों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद कार सवार युवक भी वहां से निकलने लगे। सूरज ने तत्काल अपने भाई को फोन कर मौके पर बुलाया। भाई को कुचलने की कोशिश का आरोप पीड़ित का आरोप है कि भाई ने कार रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसे कार से कुचलने की कोशिश की। इसके बाद तीनों युवक कार लेकर मौके से फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस बोली- फाइनेंस विवाद का भी एंगल देहात कोतवाली प्रभारी पुष्पराज सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला फाइनेंस से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *