Sorting by

×




बलिया के बैरिया विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को सुख-समृद्धि, शांति और दैवीय आपदाओं से रक्षा के लिए एक दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस दौरान यज्ञ, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और भव्य भंडारा संपन्न हुआ। यह आयोजन युवाओं, किसानों और व्यापारियों के उज्ज्वल भविष्य एवं रोजगार की कामना को लेकर किया गया। समाजसेवी एवं भाजपा नेता सूर्यभान सिंह के संकल्प से तिवारी के मिल्की स्थित श्री श्री 1008 श्री स्वामी जी महाराज बाबा की मठिया परिसर में यह भव्य धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हुआ। इसमें दर्जनों विद्वान पंडितों द्वारा 108 हनुमान चालीसा का पाठ, पूजन और हवन किया गया। सूर्यभान सिंह ने बताया कि यह आयोजन पूरी तरह धार्मिक एवं आध्यात्मिक है और इसका कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों के कल्याण, मंगलकामना और दैवीय आपदाओं से क्षेत्रवासियों को बचाने के लिए यह अनुष्ठान कराया गया है। विशाल भंडारे का भी आयोजन हुआ सिंह ने आगे कहा कि ईश्वर की कृपा के बिना कोई भी कार्य सफल नहीं हो सकता, और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने के लिए संतों का आशीर्वाद आवश्यक है। उन्होंने बताया कि महाराज बाबा इस क्षेत्र के सिद्ध संत रहे हैं, जिनकी महिमा और आस्था आज भी लोगों के बीच बनी हुई है। श्रद्धालुओं का मानना है कि यहां सच्चे मन से की गई प्रार्थना अवश्य फलित होती है। धार्मिक अनुष्ठान के अंतर्गत विधि-विधान से पूजन, हवन एवं यज्ञ संपन्न कराया गया। इसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर आचार्य मोहित पाठक, अभिताभ उपाध्याय, धीरेन्द्र उर्फ बब्लू सिंह, रवि प्रताप सिंह, सतन यादव, मनोज निषाद, मुन जी पासवान, सुनील राम, संजय बिन्द, वीरेन्द्र सिंह और सोनू सिंह सहित नंद जी सिंह आदि उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *