Sorting by

×




लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाकर करीब 34.49 लाख रुपए के सोने के जेवर चोरी कर लिए। मकान मालकिन पिछले तीन महीने से अपने बेटे के पास बेंगलुरु में रह रही थीं। मंगलवार सुबह उन्हें फोन पर घर में चोरी की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने भतीजे अर्पित शुक्ला को घर भेजा। मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी और गोमतीनगर विस्तार थाने में एफआईआर दर्ज कराई। भतीजे अर्पित ने बताया सरस्वतीपुरम में उनकी बुआ निर्मला शुक्ला रहती हैं। उनकी सूचना पर घर पहुंचकर देखा तो अंदर का सामान बिखरा मिला। अलमारियों के लॉकर टूटे हुए थे। चोर सोने के करीब 34.49 लाख रुपए के जेवर के अलावा चांदी का राम दरबार, चार चांदी के मेडल, छह चांदी के सिक्के और 10 हजार रुपए नकद ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। कार से आए थे 4-5 चोर सीसीटीवी फुटेज में एक कार निशा के मकान के सामने रुकती दिखाई दी। पुलिस के मुताबिक, कार से चार से पांच लोग उतरे और मकान में दाखिल हुए। कुछ देर बाद आरोपी सामान लेकर कार से फरार हो गए। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। एडीसीपी पूर्वी अमोल मुर्कुट ने बताया कि पुलिस के हाथ घटना से जुड़े कई अहम सीसीटीवी फुटेज लगे हैं। फुटेज के आधार पर आरोपियों को चिह्नित किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमें गठित की गई हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *