Sorting by

×




बुलंदशहर के भूड़ चौराहा स्थित प्रगति मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में शनिवार शाम एक महिला की मौत के बाद हंगामा हो गया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल स्टाफ ने मृत महिला को स्वस्थ बताकर डिस्चार्ज कर दिया और उन्हें घर ले जाने को कहा। जब परिजनों ने महिला को देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। हंगामा बढ़ने पर अस्पताल का स्टाफ मौके से चला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया और तहरीर देने को कहा। प्रसव के बाद लगातार ब्लीडिंग का आरोप चोला क्षेत्र के कौराली गांव निवासी शमी आलम की 23 वर्षीय पत्नी मुस्कान को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने गुरुवार रात प्रगति मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। शुक्रवार को मुस्कान ने एक बेटी को जन्म दिया। परिजनों का आरोप है कि डिलीवरी के दौरान स्टाफ की लापरवाही से मुस्कान को लगातार ब्लीडिंग होती रही। अस्पताल स्टाफ ने खून की कमी बताते हुए करीब तीन यूनिट ब्लड की जरूरत बताई। परिजनों के मुताबिक, उन्होंने तत्काल ब्लड उपलब्ध करा दिया। पति पैसे लेने बैंक गया, इसी दौरान महिला को बाहर किया शनिवार सुबह अस्पताल स्टाफ ने डिस्चार्ज से पहले बकाया रकम जमा करने को कहा। इसके बाद मुस्कान के पति शमी आलम अपने पिता शमी खां के साथ बैंक से पैसे निकालने चले गए। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान अस्पताल स्टाफ ने मुस्कान को मृत अवस्था में ही स्वस्थ बताकर अस्पताल से बाहर कर दिया और उन्हें घर ले जाने के लिए कहा। घर ले जाने से पहले देखा तो महिला की मौत हो चुकी थी शमी आलम के मुताबिक, जब उन्होंने अपनी पत्नी को देखा तो वह मृत थीं। उनका आरोप है कि तब तक अस्पताल का पूरा स्टाफ वहां से जा चुका था। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख अस्पताल का स्टाफ मौके से चला गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और परिजनों को शांत कराया। पुलिस ने उनसे तहरीर देने को कहा। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही अस्पताल स्टाफ के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस को तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *