![]()
प्रयागराज में एक ट्रक मालिक अरविंद तिवारी (38) ने रविवार रात डेढ़ बजे फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। इससे पहले अरविंद ने एक वीडियो बनाया। उसे अपने रिश्तेदारों को मोबाइल पर फॉरवर्ड किया। 49 सेकंड के वीडियो में उसने अपनी पत्नी, ससुर और साले पर लड़ने-झगड़ने का आरोप लगाया। अरविंद ने वीडियो में कहा- मेरे मर जाने के बाद मेरी बीवी को कुछ न मिले, यही चाहता हूं। उसके बाप-भाई, सब मुझसे लड़ते हैं। अपनी लड़की को नहीं समझाते। मुझ में कमी देखते हैं। मैं सब कुछ करता हूं। सब कुछ देता हूं। फिर भी कहते हैं- करते क्या हो। मैं बर्दाश्त करता हूं। मेरे अंदर बर्दाश्त करने की क्षमता बहुत कम है। इसलिए अब जीने की उम्मीद नहीं है। मैं मरना चाहता हूं। अरविंद ने रात करीब 1 बजे वीडियो सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया। उसके बाद घर के बगल में बने मकान की छत से बाहर निकले सरिए पर फंदा लगाकर जान दे दी। रात करीब 2 बजे अरविंद की मां बाहर आईं तो बेटे को शव को लटकते देखा। उनकी चीख निकल गई। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव नीचे उतारा। पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। परिवार वालों और पड़ोसियों से पूछताछ की। मामला घूरपुर थाना क्षेत्र का है। अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए- अरविंद इरादतगंज के पुश्तैनी मकान में परिवार के साथ रहते हैं। पिता दयाशंकर तिवारी की मौत हो चुकी है। वह ट्रक चलाकर परिवार चलाते थे। उनकी मौत के बाद अरविंद ने काम आगे बढ़ाया। 4 साल पहले रिचा (34) से शादी हुई। दो बच्चे 2 साल की बड़ी बेटी और 5 महीने का एक बेटा है। काम अच्छा चला तो अरविंद ने 2 ट्रक खरीद लिए। एक ट्रक अरविंद खुद चलाते थे। पुलिस ने बताया कि अरविंद घर में मां श्यामा देवी (68), 3 भाई, पत्नी रिचा और 2 बच्चों के साथ रहते थे। रविवार रात 12 बजे पत्नी रिचा से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। वह गुस्से में घर से बाहर निकल गए। बाहर जाकर ही 1 बजे एक वीडियो बनाया। उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। अपने रिश्तेदारों को भी भेजा। फिर अंगौछे का फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया। मां ने कहा- भाई की मदद करता था, बहू यह पसंद नहीं था रात 2 बजे मां श्यामा देवी की अचानक आंख खुली। वह उठकर घर से बाहर आईं तो बेटे अरविंद को फंदे पर लटका देखा। श्यामा देवी ने पुलिस को बताया- बेटे से बहू रिचा आए दिन झगड़ती थी। वह अपने तीन भाइयों की आर्थिक मदद करता था। तीनों भाई दूसरे के ट्रक चलाते हैं। अरविंद उन्हें अपना ट्रक देना चाहते थे। यह बात रिचा को पसंद नहीं थी। रिचा के पिता और भाई भी अरविंद को परेशान करते थे। पिछले चार दिनों से अरविंद बहुत परेशान था। पत्नी बोली- पति के आरोप गलत, मामूली कहासुनी होती थी अरविंद की पत्नी रिचा ने आरोपों से इनकार किया है। कहा कि घर में मामूली कहासुनी हो जाती थी। परेशान करने वाली बात गलत है। घर छोटा है। एक ही बाथरूम है। पति के बड़े भाई लोग उसका प्रयोग करते हैं। देर होने पर टोक देती थी, इसी से वह नाराज हो जाते थे। रात में भी हल्की कहासुनी हुई थी। लगा कि गुस्सा होकर गए हैं, आ जाएंगे। लेकिन, उनका शव मिला। घूरपुर थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा ने बताया- युवक का मोबाइल जब्त कर लिया गया है । मामले की जांच की जा रही है। अभी तक कोई शिकायती पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। हर पहलू पर जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। ————————– ये खबर भी पढ़िए…. लड़की ने प्रेमी से कराई दादा की हत्या:फिरोजाबाद में गला रेतकर लाश जलाई, खुद से लिखा सुसाइड नोट पुलिस को पकड़ाया
फिरोजाबाद में लड़की ने अफेयर में रोड़ा बने बाबा की प्रेमी से हत्या करवा दी। बीते 25 जून को 55 साल के बुजुर्ग की लाश मिली थी। इसका खुलासा करते हुए पुलिस ने रविवार सुबह 10 बजे लड़की और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया। पुलिस की जांच में सामने आया कि दादा को लड़की के अफेयर के बारे में पता था। वो उसे समझाते भी थे, लेकिन लड़की मानने को तैयार नहीं थी। पूरी खबर पढ़ें….
Source link