Sorting by

×




बिजनौर शहर के काकरान वाटिका में चल रही श्री राम कथा के तीसरे दिन मंगलवार को भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित इस कथा में शिव-पार्वती विवाह का वर्णन किया गया। परम पूज्य श्री योगेंद्र माधव भारद्वाज ने महादेव की स्थापना और विवाहोत्सव का वर्णन किया। उन्होंने कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति रस से जोड़ा। भारद्वाज ने कहा कि परिवार में संस्कार और जीवन मूल्य बनाए रखने के लिए शिव-पार्वती के आदर्श दांपत्य से प्रेरणा लेनी चाहिए। भजनों पर श्रद्धालु भक्ति भाव में लीन होकर झूम उठे। पूरे पंडाल में “हर हर महादेव” की गूंज सुनाई दी। कथा में ये लोग पहुंचे कथा में मुख्य यजमान दुष्यंत कुमार, अजय कुमार भटनागर एवं उनकी धर्मपत्नी उषा भटनागर, तथा उनके पुत्र आशीष भटनागर और धर्मपत्नी ईशा भटनागर परिवार सहित उपस्थित रहे। सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने कथा श्रवण किया। कार्यक्रम में राहुल राठी ,कार्मेंद्र सिंह संदीप शर्मा ,योगेश्वर ,बृजनंदन चौहान ,मलखान सिंह ,डॉक्टर कुलदीप,जितेंद्र, गौरव यादव,पंकज, सोनी,निधि , शुभम गौड आदर्श गुप्ता ,पुष्पावती आदि व अन्य समिति के लोग उपस्थित रहे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *